मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

सोफा-बेड समेत लाखो का सामान जला, दमकल टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू, हादसे में कोई जनहानि नहीं पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज बंधा रोड स्थित यश नगर में बुधवार को एक मकान में आग लग…

साझा करें WhatsAppFacebookX
इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

सोफा-बेड समेत लाखो का सामान जला, दमकल टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू, हादसे में कोई जनहानि नहीं

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज बंधा रोड स्थित यश नगर में बुधवार को एक मकान में आग लग गई। आग इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। लपटें और धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब 11:52 बजे की है। यश नगर निवासी शैलेन्द्र वर्मा के मकान में इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी।

आग की चपेट में आने से इनवर्टर, सोफा और बेड समेत कुछ सामान जल गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बीकेटी,  इंद्रानगर दमकल की टीम की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे में कोई जनहानि नही हुई।