स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

हर क्षेत्र में बढ़ रही है एआई की संभावनाः डॉ. अनुश्री अग्रवाल

हर क्षेत्र में बढ़ रही है एआई की संभावनाः डॉ. अनुश्री अग्रवाल

200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

पायनियर ।  जौनपुर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय तथा आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच, यूएनएसआईईटी के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज के प्रथम व्याख्यान का  आनलाइन आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग की मूल बातें” रहा। ऑनलाइन आयोजित इस व्याख्यान में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की विशेषज्ञ वक्ता डॉ. अनुश्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग की मूल अवधारणाओं, उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों तथा जेनरेटिव एआई के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में एआई और मशीन लर्निंग केवल तकनीकी विषय नहीं रह गए हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, मीडिया, प्रशासन और शोध सहित विभिन्न क्षेत्रों में इनके उपयोग की संभावनाएं निरंतर बढ़ रही हैं।

डॉ. अनुश्री अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एवं एप्लाइड मशीन लर्निंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाली शिक्षाविद एवं तकनीकी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में एम.टेक. तथा इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने विद्यार्थियों को एआई आधारित कौशल विकसित करने, व्यावहारिक परियोजनाओं पर कार्य करने तथा नवीन तकनीकों के प्रति निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाने के लिए प्रेरित किया। एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग की आधारभूत अवधारणाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता तथा प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच के सदस्यों एवं आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें