स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

हाईवे पर रोडवेज बस से भिड़ी कार, तीन घायल; एक लखनऊ रेफर

हाईवे पर रोडवेज बस से भिड़ी कार, तीन घायल; एक लखनऊ रेफर

बाराबंकी। गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह शाहवपुर नहर के पास कार और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

घायलों में अंकित वैश्य की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बहराइच निवासी राकेश वैश्य, अंकित वैश्य और सक्ति वैश्य कार से लखनऊ की ओर से बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान मसौली थाना क्षेत्र के शाहवपुर नहर के पास सामने से आ रही बाराबंकी रोडवेज की बस से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

 टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। अंकित वैश्य की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उनके मुंह और नाक से काफी खून बहने की बात सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया।

 अन्य घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के समय रोडवेज बस में यात्री सवार थे, लेकिन बस में किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें