मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

फरीदाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद पुलिस की ओर से मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को बड़खल के एसीपी अर्जुन ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। दोपहर करीब 2 बजे बीके चौक से शुरू…

साझा करें WhatsAppFacebookX
फरीदाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
एसीपी अर्जुन ने तिरंगा दिखाकर किया रवाना

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद पुलिस की ओर से मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को बड़खल के एसीपी अर्जुन ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। दोपहर करीब 2 बजे बीके चौक से शुरू हुई यह यात्रा एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों और इसमें शामिल लोगों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। पुलिस विभाग की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
बीके चौक से शुरू हुई यात्रा:
तिरंगा यात्रा बीके चौक से शुरू होकर केएल मेहता महिला कॉलेज, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कार्यालय के सामने से 4/5 चौक होते हुए भगत सिंह गोल चक्कर पहुंची। यहां से यात्रा नीलम चौक, नीलम रेलवे पुल और अजरोंदा चौक होते हुए सेंट्रल जोन में दाखिल हुई।
एनआईटी से सेंट्रल जोन तक पहुंची यात्रा:
अजरोंदा चौक से यात्रा एस्कॉर्ट मोड़, सेक्टर-15ए लाल बत्ती, जिला उपायुक्त निवास, सनफ्लैग अस्पताल और बाईपास होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद सेक्टर-15 मार्केट, खेल परिसर लाल बत्ती और एस्कॉर्ट कंपनी-इंडियन ऑयल के सामने से होते हुए सेक्टर-9/12 की डिवाइडिंग रोड से बल्लभगढ़ जोन में प्रवेश किया।
बल्लभगढ़ जोन में इन मार्गों से गुजरी:
बल्लभगढ़ जोन में यात्रा सेक्टर-9/12 डिवाइडिंग रोड से अदालत परिसर और पेट्रोल पंप होते हुए सेक्टर-10/11 डिवाइडिंग रोड पहुंची। इसके बाद अश्विनी अस्पताल टी-प्वाइंट, सेक्टर-7/10 मार्केट, मिलन स्वीट्स, पुलिस चौकी सेक्टर-8, नाहर सिंह पैलेस और जाट भवन के सामने से होते हुए तिगांव टी-प्वाइंट पहुंची। यहां से अंबेडकर चौक होते हुए यात्रा अटल ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई। पुलिस विभाग की इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस से पहले शहरवासियों को राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया।