स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
दिल्ली हाईकोर्ट ने यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से किया इनकारफ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसदिल्ली हाईकोर्ट ने यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से किया इनकारफ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिस

शहरी सहकारी बैंकों के लिए किसी भी समय लाइसेंस को दिशानिर्देशों का मसौदा जल्द : गवर्नर

शहरी सहकारी बैंकों के लिए किसी भी समय लाइसेंस को दिशानिर्देशों का मसौदा जल्द : गवर्नर

एजेंसी। मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए किसी भी समय लाइसेंस प्रणाली के तहत आवेदन संबंधी दिशानिर्देशों का मसौदा जारी करेगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए यह घोषणा की।
केंद्रीय बैंक ने इससे पहले दो दशक से अधिक समय से नए शहरी सहकारी बैंकों को लाइसेंस जारी करने पर लगी रोक हटाने और सार्वभौमिक बैंकों की तर्ज पर आॅन-टैप लाइसेंसिंग (किसी भी समय) प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। गवर्नर ने बताया कि इस बारे में जनवरी, 2026 में परिचर्चा-पत्र जारी किया गया था और अब हितधारकों से सुझाव लेने के लिए दिशानिदेर्शों का मसौदा जल्द जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि अतीत में कुछ शहरी सहकारी बैंकों में राजनीतिक हस्तक्षेप और कमजोर कामकाज के संचालन के कारण समय-समय पर वित्तीय संकट उत्पन्न होने की आशंकाओं के चलते नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। इस बीच, आरबीआई ने ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए केंद्रित जोखिम प्रबंधन (सीआरएम) संबंधी दिशानिदेर्शों की समीक्षा की घोषणा भी की है।
गवर्नर ने कहा कि वर्ष 2008 में जारी ऋण निगरानी व्यवस्था (सीएमए) संबंधी निर्देश वर्तमान में लागू हैं, लेकिन बैंकिंग और सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में आए व्यापक बदलावों को देखते हुए इन्हें अद्यतन करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रित ऋण वितरण से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए मसौदा संशोधन दिशानिर्देश व्यापक हितधारक परामर्श के लिए जारी किए जाएंगे, ताकि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को अधिक मजबूत और सुदृढ़ बनाया जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें