स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से

विपुल गोयल के गणपति उत्सव में पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री सैनी

विपुल गोयल के गणपति उत्सव में पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री सैनी
  • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और सीएम ने की गणपति पूजा, नागर समेत कई मंत्री भी हुए शामिल
  • 11 साल से सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे विपुल गोयल : मुख्यमंत्री सैनी

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का बुधवार को भगवान श्री गणेश के भव्य विसर्जन के साथ भक्तिमय समापन हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री राजेश नागर समेत कई मंत्री और गणमान्य लोग भी उत्सव में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पिछले 11 वर्षों से गणेश महोत्सव के माध्यम से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान श्री गणेश की आरती की। इस दौरान पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरयाÓ के जयघोष से गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री आरती राव और राजेश नागर समेत मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने भी भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद लिया।

हनुमान लीला और काली लीला ने मोहा मन

महोत्सव के दौरान हनुमान लीला की भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मां काली के नौ स्वरूपों पर आधारित काली लीला भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति के दौरान आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। इसके बाद भजन-जैमिंग में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। ध्वज अरोड़ा और अथर्व बैंड की प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा। वहीं सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की भक्तिमय प्रस्तुति महोत्सव की संगीतमय शाम का प्रमुख आकर्षण रही। उनकी प्रस्तुति पर हजारों श्रद्धालु देर तक भक्ति और संगीत में सराबोर रहे।

दी गणपति बप्पा को विदाई

14 से 16 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते और ‘गणपति बप्पा मोरयाÓ के जयघोष के बीच गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी तथा अगले वर्ष पुन: आगमन की मंगलकामना की। महोत्सव की मेजबानी हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पल्लवी गोयल द्वारा की गई। तीन दिनों तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक, सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों का आनंद लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें