स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव पर

गाजियाबाद: स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने वाला यूपी का पहला नगर निगम बना, रेबीज नियंत्रण की नई पहल शुरू

गाजियाबाद: स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने वाला यूपी का पहला नगर निगम बना, रेबीज नियंत्रण की नई पहल शुरू

गाजियाबाद। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और रेबीज नियंत्रण को लेकर गाजियाबाद नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। नगर निगम अब स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने का अभियान चला रहा है। इस पहल के साथ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम बन गया है, जहां आवारा कुत्तों की पहचान और निगरानी के लिए माइक्रोचिप लगाने की व्यवस्था शुरू की गई है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर इस अभियान की शुरुआत विजयनगर जोन के वार्ड संख्या एक और वसुंधरा जोन के वार्ड संख्या 100 से की गई है। अभियान के तहत उन स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाई जा रही है, जिनका पहले ही रेबीज टीकाकरण और बध्याकरण (एनीमल बर्थ कंट्रोल) कराया जा चुका है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, माइक्रोचिप के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स की पहचान, उनके स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड और टीकाकरण की जानकारी सुरक्षित रखी जा सकेगी। इससे भविष्य में श्वानों की निगरानी और प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में करीब 48 हजार स्ट्रीट डॉग्स का सफलतापूर्वक बध्याकरण और रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है। अब इन्हीं श्वानों में चरणबद्ध तरीके से माइक्रोचिप लगाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न आरडब्ल्यूए का भी सहयोग मिल रहा है। नगर निगम वार्डवार अभियान चलाकर अधिक से अधिक श्वानों को माइक्रोचिप से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि गाजियाबाद को रेबीज मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान की नियमित निगरानी की जाए और इसे प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए। अभियान की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी को दी गई है। नगर निगम की ओर से निराश्रित श्वानों के लिए आधुनिक शेल्टर होम विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

नगर निगम का कहना है कि माइक्रोचिपिंग से स्ट्रीट डॉग्स के टीकाकरण, बध्याकरण और स्वास्थ्य रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी। इससे आवारा कुत्तों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी और शहर में रेबीज नियंत्रण की दिशा में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें