मसौली बाराबंकी। रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चौकी सआदतगंज क्षेत्र के ग्राम जालिमपुरवा निवासी बालकृष्ण वर्मा का चार वर्षीय पुत्र शिवांश वर्मा रविवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर लगी इंटरलॉकिंग पर खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो शिवांश सांप के काटने से तड़प रहा था। परिजन तत्काल शिवांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन रात करीब नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवांश के पिता लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वह सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा बालक को मृत घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जहरीले सांप के डसने से चार वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मसौली बाराबंकी। रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।…