स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से चार की मौत, घर में मचा चीत्कार

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से चार की मौत, घर में मचा चीत्कार

हेमन्त पाठक, गोण्डा।

गोण्डा। मंगलवार की देर शाम माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जिसमें तरबगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर घाट पर तीन युवक नदी में डूब गए, जबकि धानेपुर थाना क्षेत्र के भैसहवा घाट पर तुलाराम शुक्ला 50 वर्ष की भी डूबने से मौत हो गई। इसमें थाना तरबगंज में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में चीत्कार मच गया।पहली घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर घाट पर पहुआ सम्मय माता मंदिर के पास हुई। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान छह लोग नदी में डूबने लगे। इनमें रघुवर प्रजापति, प्रदीप कुमार व चंद्र प्रकाश को बचा लिया गया है। जबकि सुमित प्रजापति (18 वर्ष), अभिषेक तिवारी (15 वर्ष) एवं राम विलास प्रजापति (17 वर्ष) नदी में डूब गए।सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कराते हुए सुमित प्रजापति का शव बरामद कर लिया, जबकि अन्य दोनों की तलाश जारी है। मौके पर एसपी अभिषेक झा, तरबगंज एसडीएम सविता शुक्ला और स्थानीय विधायक प्रेम नारायण पांडे पहुंच कर स्थिति को सम्हाला।


एसपी अभिषेक ने बताया कि पहुआ सम्मय माता मंदिर के पास विसर्जन के दौरान छह लोग डूबने लगे थे। इनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि तीन डूबे युवकों में से एक का शव बरामद हो गया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।


वहीं दूसरी घटना थाना धानेपुर क्षेत्र के भैसहवा घाट पर हुई। यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान दद्दन (35 वर्ष), प्रिंस (22 वर्ष), दीपक (23 वर्ष) कुआनो नदी में डूबने लगे। युवकों को डूबता देख शिवबक्श पुरवा बिहुरी निवासी तुलाराम शुक्ला (50 वर्ष) ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन तुलाराम शुक्ला पानी के तेज बहाव के कारण गहराई में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर अभिषेक दवाच्या, सदर तहसीलदार और धानेपुर थाना प्रभारी विपुल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा सम्हाला। एसडीआरएफ व फ्लड पीएसी की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान तुलाराम की लाश को बाहर निकाला।


सीओ सदर श्री दवाच्या ने बताया कि कुआनो नदी में डूब रहे युवकों को बचाने के लिए तुलाराम शुक्ला नदी में उतरे थे। युवकों को तो बचा लिया गया, किन्तु तुलाराम की डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच पड़ताल व आगे की कार्रवाई कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें