समीर कुरेशी। फिरोजाबाद
सुहाग नगरी की पावन धरा में आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस ऐतिहासिक भूमि पर शुभागमन हुआ, कांच उद्योग के लिए विख्यात सुहाग की निसानी , चूडियों से पूरे देश को रोशन करने वाली फिरोजाबाद की जनता ने मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व और गर्मजोशी से स्वागत किया, मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज जनपद के टूण्डला तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत उसायनी में आयोजित एक भव्य समारोह में जनपद को रू0 658 करोड़ से अधिक की लागत वाली कुल 81 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया, मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही इस अवसर पर उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उनके घर की चाबियां सौंपी तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चैक और उपकरण वितरित किए।
इस अवसर पर शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में उन्होने 139 करोड़ की लागत से कुल 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि इसी विधानसभा की 67 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि टूण्डला विधानसभा क्षेत्र की 94 करोड़ की लागत से 14 विकास परियोजनाआें का लोकार्पण किया तथा इसी विधानसभा में 358 करोड़ की लागत से 26 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उ0प्र0 माफिया, गुण्डा और उपद्रवियों से मुक्त हो चुका है, मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में 15 करोड़ गरीबों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है, 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख का निःशुल्क स्वास्थ्य कवच मिला है, 65 लाख गरीबों को आवास और 2 करोड़ परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए है, जबकि 15 से 16 लाख किसानोें के निजी नलकूपों के बिजली बिल पूरी तरह माफ किए गए है।
मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद के कांच ग्लास उद्योग के वैश्विक सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कारीगरों और उद्यमियों ने नई तकनीकी और मार्केट की मांग के अनुरूप डिजाइन तैयार कर चीन जैसे देश को भी पीछे कर दिया है, उनके अथक परिश्रम का परिणाम है कि यहां के उत्पाद ”लोकल से ग्लोबल” तक की यात्रा तय कर रहें है। अब होली, दिपावली, विजयादशमी या किसी भी उत्सवों में चीनी उत्पादों के स्थान पर फिरोजाबाद में निर्मित भगवान गणेश, रामदरबार, राधा कृष्ण, बुद्ध और भगवान शिव की सुन्दर कांच की प्रतिमाऐं आज वैश्विक पहचान बना रहीं है और सभी के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बन रही है। मुख्यमंत्री ने जनपद में लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म के पुनरोद्धार में माता अहिल्याबाई होल्कर का योगदान अविस्मरणीय है।

सरकार ने उनके सम्मान में औरेया के मडिकल कॉलेज का नामकरण माता अहिल्याबाई होल्कर पर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज्य स्थापित होने पर आज उ0प्र0 देश में अपनी विकासपरक छवि बना रहा है, ”वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना”, विकास कार्यों और भव्य अयोध्या, कांशी व मथुरा वृन्दावन के सांस्कृतिक पुनरूत्थान के कारण उ0प्र0 दुनिया भर के लिये आकर्षण का केन्द्र बन चुका है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के छापोें से व्यापारी परेशान थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने छापों को बन्द कराकर गैस की आपूर्ति सुनश्चित की और अब सोलर पैनल व बिजली से भटिट्यों के संचालन की नई तकनीकी देकर उद्योग को आगे बढाया जा रहा है।
इस अवसर पर बोलते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को बीमारू राज्य से निकलकर विकसित राज्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा जनपद पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए सदर विधायक मनीष असीजा व टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून का राज्य स्थापित होने पर पं0 दीन दयाल के सपने अंत्योदय को साकार किया जा रहा है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रकार के स्टॉलों का अवलोकन किया, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, ओमप्रकाश वर्मा, शिव सिंह चक, राकेश बाबू, अतुल प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।










