बिजली विभाग के अधिकारियों का नहीं उठा फोन
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज में दर्दनाक हादसे की आग अभी ठंडी भी नहीं हुआ कि आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन इतने बड़े हादसे के बाद भी जिम्मेदारों की भूमिकाओं पर सवालिया निशान लग रहा है कि जिम्मेदारों के फोन नहीं उठ रहे है। शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी लोकबंधु अस्पताल के प्रांगण में संचालित वन स्टॉप सेंटर में आग लग गई हालांकि यह गनीमत रहा कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के समय सेंटर के शेल्टर होम में एक महिला दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। लोकबंधु अस्पताल की सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया आग बुझने में अस्पताल कर्मचारियों की भूमिका अहम रही।
रात से लाइट हो रही थी ट्रिप, नहीं उठा बिजली विभाग का फोन
वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि शाम से ही सेंटर की लाइट ट्रिप हो रही जिसकी जानकारी बिजली विभाग को दिया गया था सुबह 5:30 बजे आग लगी विद्युत सप्लाई को बंद करने के लिए जेई और अन्य कर्मचारियों को कई बार फोन किया गया लेकिन किसी का भी फोन नहीं उठा।
आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी महेंद्र पाल सिंह और सीएमओ डॉ एन बी सिंह एवं लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ मेजर राजीव दीक्षित ने मौका मुआयना किया और सेल्टर होम में रह रही संवासियों को गोमती नगर महिला शरणनालय में शिफ्ट किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी ने बताया कि आग से किसी प्रकार का कोई जनहानि नहीं हुआ है समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था लापरवाही पर जांच किया जाएगा।










