पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। बीकेटी में स्थित एसआर इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को आईसीएसई बोर्ड कक्षा- 10(सत्र 2025-26) के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। वहीं अतिथियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन ने 95प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप टैबलेट।
तथा 90प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच व कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में योगदान देने वाले शिक्षकों\कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसआरजीआई के चेयरमैन एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,उन्होंने छात्रों से अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं,बल्कि विद्यार्थियों मेंअच्छे संस्कार नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करना भी है। इस मौके पर चेयरपर्सन निर्मला सिंह,वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह, विद्यालय के शिक्षक,अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।










