पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद सावन शिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को फरीदाबाद के शिव मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। हरिद्वार सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है।
कई दिनों की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर लौटे कांवड़ियों के स्वागत के लिए उनके परिजन भी मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। कांवड़ियों के पहुंचने से पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों और वालंटियरों को भी लगाया गया। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं।
सावन शिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा फरीदाबाद
पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद सावन शिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को फरीदाबाद के शिव मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। हरिद्वार सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे और…