स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव सम्मानित

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव सम्मानित

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

एशियाई खेल-2026 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले मछलीशहर तहसील के अदारी डिभिया गांव निवासी खिलाड़ी रोहित यादव और उनके पिता सभाजीत यादव को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने जनसुनवाई कक्ष में सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने रोहित को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि रोहित की सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनके पिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे के अभ्यास में सहयोग कर प्रेरणादायी भूमिका निभाई। रोहित की उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

रोहित यादव ने बताया कि उनके पिता ने गांव में बांस के ऊपरी हिस्से को काटकर उनके लिए पहला भाला तैयार किया था। इसी से उन्होंने अभ्यास की शुरुआत की। वर्ष 2019 में नेशनल कैंप पटियाला से जुड़ने के बाद उनके खेल करियर को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य 2028 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करना है।

रोहित ने कहा कि एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतना उनके पिता के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने भविष्य में जिले और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का संकल्प जताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे मिनी स्टेडियमों से युवाओं को स्थानीय स्तर पर अभ्यास का अवसर मिलेगा।

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, एथलेटिक्स कोच कृष्ण यादव, कुश्ती कोच अशोक सोनकर, हैंडबॉल कोच निलेश यादव सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें