स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

एलडीए कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने ध्रुव मल्होत्रा

एलडीए कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने ध्रुव मल्होत्रा

  • कर्मचारियों के हर संघर्ष में हम साथ हैं: अपर्णा यादव

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन (सम्बद्ध-भारतीय मजदूर संघ) की कार्यकारिणी चुनाव में ध्रुव मल्होत्रा को अध्यक्ष व देवेश प्रसाद शुक्ला को महामंत्री घोषित किया गया। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य व तीन विशिष्ट सदस्यों का भी चुनाव हुआ। पदाधिकारियों के चयन की घोषणा भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति के अनुसार चुनाव अधिकारी हरिशरण मिश्र ने की। नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शपथ दिलाई।

शपथ दिलाने से पूर्व आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि एलडीए और यहा के कार्मिक हमारे परिवार की तरह हैं। इनके प्रत्येक सुख-दुख में मैं हर तरह से प्रतिभागी हूं। संगठन की नई कार्यकारिणी में संरक्षक के तौर पर महेन्द्र कुमार दीक्षित का चुनाव हुआ। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर ललित यादव, उपाध्यक्ष पद पर रमेश चुन्द्र शुक्ला, राजेश कुमार सिद्धार्थ, अवधेश कुमार, संकेत शर्मा, हरीश चन्द्र, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंन्द्र मिश्रा, कार्यालय मंत्री पर लक्ष्मी शंकर, संयुक्त मंत्री पद पर संदीप वर्मा, गुरूबक्श सिंह, संगठन मंत्री पद पर संदीप पाल, हर्ष यादव, प्रचार मंत्री के पद पर विनय कुमार सिंह व धर्मेंन्द्र गिरि व कार्यकारिणी सदस्य के लिए राम कुमार यादव, दिनेश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, अशोक पाल, दीपक वर्मा, अमन वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, हर्ष प्रजापति, निखिल कुमार, हिमांशी मिश्रा व हर्षिता पांडेय व विशिष्ट सदस्य के लिए हरिशरण मिश्रा, रिंकू राय व आनंद वर्मा का मनोनयन हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें