स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियानलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

एके सक्सेना बने उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव

नवनिर्वाचित महासचिव ए.के. सक्सेना ने बताया कि 11वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2027 का आयोजन लखनऊ में प्रस्तावित है

एके सक्सेना बने उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव
एके सक्सेना के महासचिव चुने जाने पर एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक वन विभाग के मीटिंग हॉल, खंदारी, दयालबाग रोड, आगरा में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वन संरक्षक अनिल कुमार पटेल (आईएफएस) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।एसोसिएशन के महासचिव डॉ. वीपी सिंह ने दो माह पूर्व अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रिक्त चल रहे महासचिव पद पर लखनऊ के पूर्व उपाध्यक्ष ए.के. सक्सेना को सर्वसम्मति से पूर्णकालिक महासचिव चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर आगरा के राकेश गुप्ता और टेक्निकल सचिव पद पर डॉ. मुकेश राय का चयन किया गया।

एके सक्सेना के महासचिव चुने जाने पर एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इनमें झांसी के हर्ष गुप्ता, मथुरा के बी.एम. सिंह, बलिया के मोहम्मद असलम वारसी, हरदोई की पूनम तिवारी, अमरोहा के धर्मदेव सिंह भाटी, अयोध्या के मोहम्मद अयूब सिद्दीकी, इटावा के डॉ. एसपी सिंह, लखनऊ के अवधेश श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, प्राची गुप्ता, जयप्रकाश श्रीवास्तव, सीमा देवी, मनोज बाजपेयी और राघवेन्द्र मिश्रा, ए.पी. सेन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रो. रश्मि श्रीवास्तव, उन्नाव की फुलदुलारी तथा कानपुर के राकेश गुप्ता और मोहम्मद जमीर अहमद शामिल रहे।

 आगरा के डॉ. वी.पी. सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।नवनिर्वाचित महासचिव ए.के. सक्सेना ने बताया कि 11वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2027 का आयोजन लखनऊ में प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन और प्रदेश में योग स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार पटेल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें