स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
आगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीटआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट

बालिका वर्ग में सीएमएस और विद्या ज्ञान के बीच खिताबी भिड़ंत

अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट कॉनकॉर्ड-2026 का चैथे दिन बालक वर्ग में सीएमएस, अमेनिटी पब्लिक स्कूल, उत्तराखंड, मूनलाइट स्कूल, नेपाल एवं तक्षशिला एकेडमी, अम्बेडकर नगर की टीमें सेमीफाइनल में

बालिका वर्ग में सीएमएस और विद्या ज्ञान के बीच खिताबी भिड़ंत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), स्टेशन रोड कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूनार्मेंट कॉनकॉर्ड-2026 के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालिका वर्ग में फाइनल की तस्वीर साफ हो गई, जबकि बालक वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बालक वर्ग में सीएमएस, अमेनिटी पब्लिक स्कूल (उत्तराखंड), मूनलाइट स्कूल (नेपाल) और तक्षशिला एकेडमी (अम्बेडकर नगर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।चौक स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में मूनलाइट स्कूल (नेपाल) ने देव पब्लिक स्कूल (पटना) को 1-0 से हराया। 

ओडीएम पब्लिक स्कूल (भुवनेश्वर) ने लामार्टिनियर ब्वॉयज स्कूल (लखनऊ) को 5-0 से शिकस्त दी। एस्टर स्कूल (नोएडा) ने सीआईएस (लखनऊ) को 3-0 से पराजित किया, जबकि क्रिसेन्ट स्कूल (नेपाल) ने पाइनलैण्ड इंटरनेशनल स्कूल (पंजाब) को 8-0 से करारी मात दी। सीएमएस ने ओपेन माइंड बिड़ला स्कूल को 3-0 से हराया। इस मुकाबले में दर्श, अथर्व और सिद्धार्थ ने एक-एक गोल किया। कैथेड्रल कॉलेज (झांसी) और इंडियन मस्कट अल घुबरा स्कूल (ओमान) का मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। अमेनिटी स्कूल ने धरम पब्लिक स्कूल (हरियाणा) को 4-1 से हराया, जबकि तक्षशिला एकेडमी ने आर्चिड स्कूल (नेपाल) को 1-0 से शिकस्त दी।

सीएमएस जय जगत स्टेडियम में खेले गए बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में विद्या ज्ञान स्कूल (सीतापुर) ने पाइनलैण्ड स्कूल (पंजाब) को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विद्या ज्ञान की पायल जोशी को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।दूसरे सेमीफाइनल में सीएमएस टीम-ए ने लिटिल एंजिल्स स्कूल (ग्वालियर) को 3-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। सीएमएस की विदुषी पांडेय को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।6 नवम्बर को बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे सीएमएस जय जगत स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, चौक स्टेडियम में सुबह 8 बजे से बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। बालक वर्ग का फाइनल दोपहर 12 बजे खेला जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें