मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

डिप्रेशन में आकर दुकानदार ने लगाया फंदा, मौत

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर अपने घर के कमरे में सोमवार रात एक फुटपाथ दुकानदार ने फंदा लगा लिया। सुबह सबेरे बहन ने अपने भाई को फंदे से लटका देख शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना…

साझा करें WhatsAppFacebookX
डिप्रेशन में आकर दुकानदार ने लगाया फंदा, मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर अपने घर के कमरे में सोमवार रात एक फुटपाथ दुकानदार ने फंदा लगा लिया। सुबह सबेरे बहन ने अपने भाई को फंदे से लटका देख शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने अधेड़ को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि हरिओम नगर के गली नंबर पांच में रहने वाले अजय गुप्ता (40) पुत्र बैजनाथ गुप्ता अपने घर के कमरे में फंदे से लटक अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सोमवार सुबह करीब 05:30 बजे बहन पूजा ने भाई को फंदे से लटका देख शोर मचाने लगी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की बहन के अनुसार उनके भाई पराग तिराहे पर चाट का ठेला लगाते थे, मृतक की पत्नी रानी ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कर रखा है और अपने मायके गाँव कामियावा बजार मंझनपुर कौशाम्बी में रहती है। मृतक अपने बेटे श्रेयांश का साथ रहता था और मुकदमे के कारण काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था।