मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौड़ती डबल डेकर AC बस बनी आग का गोला, 26 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

मेरठ। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब जयपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर AC बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौड़ती डबल डेकर AC बस बनी आग का गोला, 26 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

मेरठ। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब जयपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर AC बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी।

बताया जा रहा है कि बस में सवार 26 यात्रियों ने चालक और परिचालक की सूझबूझ तथा इमरजेंसी गेट और खिड़कियों के जरिए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बस में रखा लाखों रुपये का सामान और यात्रियों का लगेज पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बस के पिछले हिस्से में लगे एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसे के बाद प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी बस से सुरक्षित हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में कोई जनहानि नहीं हुई।

लेखक

Editorial Pioneer

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा” “हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ, The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

लेखक की सभी खबरें →