स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

दोमुंहा सांप के नाम पर वसूली पड़ी भारी, मैगलगंज इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

तीन युवकों को फंसाना पड़ा भारी, दोमुंहा सांप केस में पूरा थाना ही नप गया

दोमुंहा सांप के नाम पर वसूली पड़ी भारी, मैगलगंज इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

लखीमपुर-खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र में दोमुंहा सांप बरामदगी के फर्जी खुलासे के मामले में पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, हलका इंचार्ज शुभम कुमार सहित 6 कांस्टेबल शामिल हैं।
25 सितंबर को दिखाया था फर्जी खुलासा, तीन युवकों को किया था गिरफ्तार:बताया जा रहा है कि 25 सितंबर को मैगलगंज पुलिस ने रहजनिया अंडरपास के पास से दोमुंहा सांप बरामद करने का दावा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया था और बरामदगी का खुलासा किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार युवकों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग से मिलकर शिकायत की थी।

परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके बेटों को झूठे मुकदमे में फंसाया है, हिरासत में मारपीट की गई और छोड़ने के एवज में रुपयों की मांग की गई। परिजनों की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

सीओ मितौली की जांच में उजागर हुई सच्चाई, रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ख्याति गर्ग ने जांच क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव को सौंपी थी। सीओ मितौली ने पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी। जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी।
निलंबित होने वालों में इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, दरोगा शुभम कुमार, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र यादव (पहले से लाइन हाजिर), कांस्टेबल अमित और कांस्टेबल विश्वास शामिल हैं।

विभाग में हड़कंप, विभागीय जांच जारी! पुलिस अधीक्षक की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मैगलगंज क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे प्रकरण में विभागीय जांच अभी जारी है और जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें