स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान

डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो गम्भीर घायल

डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो गम्भीर घायल

-खाद लेने हरियाणा जा रहे थे, यमुना ब्रिज पर हुआ हादसा

कैराना। यमुना ब्रिज पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत रेफर किया गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी नौशाद, शब्बीर, परवेज, मोहसिन और अफ्फान इरशाद सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हरियाणा से खाद लेने जा रहे थे। बताया गया कि यमुना ब्रिज पर पहुंचने के दौरान पीछे से तेज गति से आए डंपर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार परवेज और अफ्फान नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। नौशाद को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला। गंभीर रूप से घायल परवेज को कैराना सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, नौशाद और अफ्फान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पानीपत के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार डंपर चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें