स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का किया औचक निरीक्षण

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित सभी न्यायालयों एवं कार्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपूर्ति कार्यालय, नजारत, संग्रह अनुभाग, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों, रजिस्टरों एवं पत्रावलियों का गहन अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित एवं संचालित वादों से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा न्यायालयों में वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख एवं रजिस्टर अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा निर्देश दिया कि तहसील परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। तहसील परिसर में आने वाले लोगों को परिसर में साफ सफाई बनाए रखने हेतु जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को कार्यालयों में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि न्यायालयों के सुचारु संचालन एवं वादों के समयबद्ध निस्तारण में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिवक्ता संघ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर वादों का तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे आम जनमानस को शीघ्र न्याय का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें