मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
देहरादून

देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा प्रोफेशनल कार्यालय भवन

500 से अधिक चैंबर होंगे प्रस्तावित, डीएम ने फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट पर दिए विशेष निर्देश। पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को जल्द ही अपना प्रोफेशनल कार्यालय भवन मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित भवन के डिजाइन और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा प्रोफेशनल कार्यालय भवन
  • 500 से अधिक चैंबर होंगे प्रस्तावित, डीएम ने फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट पर दिए विशेष निर्देश।

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को जल्द ही अपना प्रोफेशनल कार्यालय भवन मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित भवन के डिजाइन और निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को एमडीडीए और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान भवन के सर्वे प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश और निकासी व्यवस्था समेत विभिन्न तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई।
बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वे पूरा किया जा चुका है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अलावा सात मंजिलें होंगी। इसमें अधिवक्ताओं के लिए 10़10 आकार के 500 से अधिक चैंबर प्रस्तावित किए गए हैं। भवन में अधिवक्ताओं के साथ आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पार्किंग, प्रवेश-निकास और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। डिजाइन में भवन की उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े तकनीकी पहलुओं को भी शामिल किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन के अंतिम डिजाइन में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भवन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ आमजन का भी आवागमन होगा, इसलिए सुरक्षा और सुगम आवाजाही की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने भवन निर्माण का अंतिम प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट, सीनियर काउंसिल आरएस रावत, प्रेम चंद्र शर्मा, अनुराग गुप्ता और धर्मवीर नेगी मौजूद रहे।