मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
गुरुग्राम

ब्रिक्स समिट के दौरान तीन दिन बंद रहेगा दिल्ली मेट्रो म्यूजियम

नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।  दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक हैंडल…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ब्रिक्स समिट के दौरान तीन दिन बंद रहेगा दिल्ली मेट्रो म्यूजियम

नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।  दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक हैंडल से जारी एडवाइजरी के अनुसार, म्यूजियम 11, 12 और 13 सितंबर 2026 को बंद रहेगा। म्यूजियम 14 सितंबर को अपनी साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेगा और 15 सितंबर से सामान्य रूप से आगंतुकों के लिए फिर से खुल जाएगा।

ब्रिक्स समिट के कारण राजधानी में व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से हाई-सिक्योरिटी और ट्रैफिक-रेगुलेटेड क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

अदालतों के कामकाज में भी बदलाव

समिट के चलते अदालतों के कामकाज और निर्धारित तारीखों में भी बदलाव किया गया है। 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, निचली अदालतों में 11 और 12 सितंबर को अवकाश रहेगा। इन दोनों तारीखों को सूचीबद्ध मामलों को अब 14 सितंबर को सूचीबद्ध किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने मुकदमेबाजों को सलाह दी है कि वे अदालत जाने से पहले अपने मामले की संशोधित तारीख की पुष्टि कर लें और जरूरत नहीं होने पर हाई-सिक्योरिटी जोन की यात्रा से बचें।

22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, भारत में 11, 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स समिट आयोजित किया जा रहा है। इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि राजधानी में 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं, जहां जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। पुलिसकर्मियों को डायवर्ट किए गए रास्तों के बारे में लोगों को जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी यातायात संबंधी एडवाइजरी साझा कर रही है।

11 सितंबर को स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के बंद रहने से भीड़ कम करने और वीआईपी काफिलों की आवाजाही के दौरान यातायात प्रबंधन में मदद मिलने की उम्मीद है।