मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

रसूलाबाद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

रविकांत दुबे। कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा तहसील रसूलाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस…

साझा करें WhatsAppFacebookX
रसूलाबाद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

रविकांत दुबे। कानपुर देहात 

जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा तहसील रसूलाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शत-प्रतिशत निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके लिए संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही, भूमि से संबंधित सभी प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक साथ समन्वित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए, ताकि फरियादियों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित रहकर समस्याओं को सुना गया।