मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

सिविल बार एसोसिएशन देवबंद का चुनाव कांटे का, आज होने वाले चुनाव के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंकी

सहारनपुर। देवबंद सिविल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2026 का मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। आज होने वाले चुनाव के लिए दोनों गुटों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल और यशपाल सिंह त्यागी ने बताया…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सिविल बार एसोसिएशन देवबंद का चुनाव कांटे का, आज होने वाले चुनाव के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंकी

सहारनपुर। देवबंद सिविल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2026 का मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। आज होने वाले चुनाव के लिए दोनों गुटों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल और यशपाल सिंह त्यागी ने बताया कि सभी नामांकन जांच के बाद वैध पाए गए हैं। कुल 265 अधिवक्ता मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ठाकुर रामप्रताप गुट से अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ठा. कुशलपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कुलदीप सैनी, महासचिव के लिए आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए कुमारी गुलिस्ता, सहसचिव प्रशासन के लिए मनोज सिंघल, सहसचिव पुस्तकालय के लिए कु. रेणुका, सहसचिव प्रकाशन के लिए कमल सिंह, सदगवर्निंग काउंसिल के लिए मो. नसीम अंसारी, अशोक कुमार कश्यप, शुभम कुमार और कु. अंजली बोकाडिया ने नामांकन किया है। वहीं चौ. नरेश गुट से क्रमशः ठा. ज्ञान सिंह पुंडीर, बालकिशोर त्यागी, विजय गोपाल, अजय कुमार कपिल, मो. साजिद, कुलदीप लहरी, निखिल कुमार मौर्य, लोकेश कुमार, सुशील सैनी, संजय कुमार, रुद्राक्ष शांडिल्य और राजेश कुमार मैदान में हैं।