मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में स्टेम नवाचार लैब का किया उद्घाटन

  • सरकारी स्कूलों में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार जारी

एजेंसी। नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय में नई विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) नवाचार लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह लैब छात्रों के लिए एक ऐसी जगह है, जहां वे करके सीख सकते हैं, रचनात्मक रूप से सोच सकते हैं और अपने विचारों को नवाचार में बदल सकते हैं। इस मौके पर किक्रेट शिखर धवन एवं सोफी धवन मौजूद रही।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली का हर विद्यार्थी बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए आधुनिक अवसर पाए, यही हमारी प्रतिबद्धता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकारी सर्वोदय विद्यालय पीतमपुरा में स्टेम नवाचार लैब का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) जनभागीदारी की उस शक्ति का उदाहरण है, जो सरकारी विद्यालयों में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस लैब को शिखर धवन फाउंडेशन,एचएमडी इंडिया और डा वन ग्रुप के सहयोग से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए शिखर धवन एवं सोफी धवन का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपका योगदान दिल्ली के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में एक महत्वपूर्ण निवेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *