नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव के लेबर चौक पर नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय परिसर (जन सुविधा परिसर) जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजय खटाना, निगम पार्षद अमित नागपाल, अनीता जैन मौजूद रही।
उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सार्वजनिक शौचालय में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है और उनकी सुविधा के लिए केयरटेकर की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ, सुगम और आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।