नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार को एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि फतेहपुर बेरी इलाके में आया नगर में हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे जिम ट्रेनर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिम ट्रेनर विजय कुमार के तौर पर हुई है। गोलीबारी में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हमले में दो संदिग्ध शामिल थे, जिन्होंने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। इलाके में अचानक हुई गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि गोलीबारी की घटना किसी आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार को एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि फतेहपुर बेरी इलाके में आया नगर में हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे जिम ट्रेनर…