स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से

गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा सेंट्रल पार्क, भक्ति संगीत में झूमे श्रद्धालु

गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा सेंट्रल पार्क, भक्ति संगीत में झूमे श्रद्धालु

-गणेश महोत्सव के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री आरती राव ने किए गणपति के दर्शन, धार्मिक झांकी और भजन जैमिंग ने बांधा समां

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव-2026 के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्री गणेश की भव्य आरती के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे और भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणा की कैबिनेट मंत्री आरती राव भी पहुंचीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजन में सहभागिता की। आरती के बाद निकाली गई भव्य धार्मिक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आकर्षक झांकी के दौरान पूरा महोत्सव परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। इसके बाद मान्या ने अपनी गीत प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं और दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आयोजित भजन जैमिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु गणपति बप्पा की भक्ति में झूमते नजर आए। संगीत और भक्ति के इस संगम ने वातावरण को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।

तीन दिवसीय गणेश महोत्सव-2026 का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक किया जा रहा है। इसकी मेजबानी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं श्रीमती पल्लवी गोयल कर रहे हैं। आयोजन में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश की भक्ति से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। बुधवार को महोत्सव का तीसरा और अंतिम दिन होगा। इस अवसर पर भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आÓ के जयघोष के साथ गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई देंगे। इसके साथ ही तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें