स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बना दशहरा, श्रीराम ने किया रावण का वध

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बना दशहरा, श्रीराम ने किया रावण का वध

पीलीभीत और बीसलपुर में हुआ रावण के पुतले का दहन, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया भगवान श्रीराम का राजतिलक

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व बुधवार को जिलेभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के रामलीला मैदान में भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। इसके बाद रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

दशहरा मेले में रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मेले में लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर आयोजन का आनंद लिया। रावण दहन के साथ ही लोगों ने बुराई को त्यागकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रदेश सरकार में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। इस दौरान भगवान राम के जयकारों के बीच धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। रामलीला के समापन और रावण दहन के साथ ही मैदान में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

उधर, बीसलपुर में भी दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। रावण वध के बाद उसके पुतले का दहन किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों ने लोगों को रामायण के आदर्शों और सत्य की विजय का संदेश दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें