53 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर, यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पीलीभीत। सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर 53 मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई और तेज आवाज करने वाले अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए।

कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सभी मॉडिफाइड साइलेंसरों को क्षेत्राधिकारी यातायात की निगरानी में प्रभारी यातायात और पुलिस टीम ने सार्वजनिक रूप से बुलडोजर से नष्ट कराया। इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अवैध मॉडिफिकेशन करने वालों को कड़ा संदेश देना था।
यातायात पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाती है, बल्कि आम नागरिकों, बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी का कारण बनती है। ऐसे में इस तरह के वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
सीओ यातायात आकृति पटेल ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *