स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमसत्यम प्रताप सिंह निर्देशित नाटक 'आखिरी तमाशा' ने बांधा समांतूफान के कारण छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से 01 की मौत, 05 घायलयोगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तारमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमसत्यम प्रताप सिंह निर्देशित नाटक 'आखिरी तमाशा' ने बांधा समांतूफान के कारण छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से 01 की मौत, 05 घायलयोगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तारमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा

UP के मछली पालकों के लिए बड़ा मौका! 24 अगस्त तक आवेदन, तालाब से RAS तक मिलेंगे फायदे

UP के मछली पालकों के लिए बड़ा मौका! 24 अगस्त तक आवेदन, तालाब से RAS तक मिलेंगे फायदे

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने आज यहां मत्स्य निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की अवधि सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है

योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के लिए विभागीय पोर्टल 14 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन के लिए खोला जा रहा है

योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेख तथा अन्य संबंधित जानकारी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है

इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मत्स्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मत्स्य विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए उपलब्ध जल संसाधनों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं

योजना के अंतर्गत 06 परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, जिनमें बड़े क्षेत्र में तालाब निर्माण एवं निवेश- 33.93 हेक्टेयर (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग), मध्य आकार आरएएस (RAS)-03 यूनिट (सामान्य वर्ग), रियरिंग यूनिट का निर्माण-22.667 हेक्टेयर (महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग), बैकयार्ड आरएएस-241 यूनिट (महिला वर्ग), जलाशयों में मत्स्य अंगुलिका संचय-65,000 अंगुलिकाएं (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग) तथा पारंपरिक मछुआरा परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता-500 यूनिट हैं

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें