मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

जौनपुर से बड़ी खबर: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, शादी की मांग को लेकर कर रहा हंगामा

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पवन निषाद पुत्र कपु पप्पू निषाद उत्तर गांवा ,आज प्रातः रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक दूसरे गांव की…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जौनपुर से बड़ी खबर: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, शादी की मांग को लेकर कर रहा हंगामा

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पवन निषाद पुत्र कपु पप्पू निषाद उत्तर गांवा ,आज प्रातः रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक दूसरे गांव की एक युवती से शादी की मांग कर रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है। पुलिस एवं प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

 


फिलहाल युवक टावर से नीचे नहीं उतरा है और पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर,जफराबाद पुलिस युवक को समझाने का कर रही है प्रयास, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम के काफी प्रयास के बाद सिरफिरे युवक को टावर से उतारा गया, पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस, जफराबाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर गई थाने, आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →