स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
युवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पायुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पा

दिल्ली में 1 जून को भाजपा की बड़ी बैठक, संगठनात्मक समीक्षा और नई रणनीति पर होगा मंथन

दिल्ली में 1 जून को भाजपा की बड़ी बैठक, संगठनात्मक समीक्षा और नई रणनीति पर होगा मंथन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 1 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में देशभर के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। इसके अलावा पार्टी के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं महासचिव भी बैठक में मौजूद रहेंगे।सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को लेकर नई रणनीति पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा नेतृत्व विभिन्न राज्यों में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की प्रगति का भी आकलन करेगा। बैठक को पार्टी के आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्यों से जुड़े फीडबैक, संगठनात्मक चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा, ताकि पार्टी की रणनीति को और प्रभावी बनाया जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें