कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कोलकाता से राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ नेता कुलदीप माइती का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बंगाल प्रदेश इकाई के साथ कई दौर की बैठकें की हैं। इन्हीं चर्चाओं में कुलदीप माइती का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। पार्टी के अंदर कुलदीप मायती को जमीनी नेता और संगठन का मजबूत चेहरा माना जाता है।
सूत्रों का कहना है कि कुलदीप माइती का नाम “मार्क” कर लिया गया है और जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुलदीप माइती को ही बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।स्थानीय नेताओं का मानना है कि कुलदीप माइती को मौका मिलने से बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। वे लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है।
फिलहाल बीजेपी ने इस मामले पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।राज्यसभा चुनाव नजदीक आते ही बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अगले 2-3 दिनों में बीजेपी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।










