स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशिनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाउज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल पर सब्सिडी, 31 दिसंबर तक खाते में आएगी धनराशि

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक घर में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसमी गांव निवासी बीडीसी सत्येंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र शिवा यादव इंटरमीडिएट का छात्र था। मंगलवार को वह अपने घर में बिजली की लाइट ठीक कर रहा था। 

बताया जाता है कि शिवा एक हाथ से लोहे की खिड़की पकड़े हुए था और दूसरे हाथ से बिजली का केबल खींच रहा था। इसी दौरान कटे हुए केबल के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा।युवक की हालत देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।मृतक शिवा तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई अवनीश यादव (22) और छोटे भाई अतुल यादव (18) हैं। परिवार में तीन बहनें भी हैं, जिनमें सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर के होनहार बेटे की अचानक मौत से माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक लहर है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें