स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

बेहता नाले में डूबने से किसान की मौत, कई घंटे बाद मिला शव

बेहता नाले में डूबने से किसान की मौत, कई घंटे बाद मिला शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में मंगलवार को मवेशियों के लिए चारा लेने गए 60 वर्षीय किसान कमलेश यादव की बेहता नाले में डूबने से मौत हो गई। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। नाले के किनारे उनकी चप्पल मिलने के बाद ग्रामीणों ने उनके बहाव में बह जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। करीब आठ घंटे की तलाश के बाद रात 11 बजे खेत से करीब 200 मीटर दूर नाले में कमलेश का शव मिला। परिजनों के मुताबिक कमलेश रोज की तरह दोपहर करीब तीन बजे गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित अपने खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। 

शाम करीब चार बजे ग्रामीण राकेश यादव और उनके भतीजे राम मिलन ने उन्हें खेत से चारा काटकर लौटते हुए करीब 200 मीटर की दूरी से देखा था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने आसपास तलाश की तो बेहता नाले के किनारे उनकी एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रात करीब नौ बजे तलाश शुरू कराई गई। अंधेरा और झाड़ियों के कारण ढूंढने में परेशानी आई। एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही गोताखोर विजय कश्यप, राम भरोसे, मुकेश कश्यप, राहुल, अमन और बाबू कश्यप ने तलाश करते हुए रात करीब 11 बजे कमलेश का शव बरामद कर लिया।

ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों बेहता नाला उफान पर है। इसके बावजूद आसपास के किसान रोजाना नाला पार कर खेतों में जाते हैं। कमलेश भी चारा काटने के बाद चारे के बोझ को तैराते हुए करीब 100 मीटर नाला पार कर घर लौटते थे। आशंका है कि मंगलवार को तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गए। रहीमाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक कमलेश के परिवार में इकलौता बेटा अनिल है, और खेती-किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। उनकी पत्नी संगीता की करीब 18 वर्ष पहले सांप के डसने से मौत हो गई थी। गौरतलब है कि बीते रविवार शाम भी रहीमाबाद के बाकीनगर निवासी ई-रिक्शा चालक मुफीस (35) की घर से करीब 50 मीटर दूर बेहता नाले में डूबने से मौत हो गई थी। लगातार हो रही बारिश के बाद बेहता नाले में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें