स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

बेहता नाले का जलस्तर बढ़ा, गदिया खेड़ा में घरों तक पहुंचा पानी

बेहता नाले का जलस्तर बढ़ा, गदिया खेड़ा में घरों तक पहुंचा पानी

ग्रामीणों के घर में ढाई फीट तक भरा पानी, रास्ते और खेत जलमग्न होने से ग्रामीण परेशान

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। लगातार हो रही बारिश से रहीमाबाद क्षेत्र के गदिया खेड़ा गांव में बेहता नाले का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। नाले का पानी गांव की आबादी तक पहुंच गया है। कई घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहींगांव के प्रमुख रास्तों पर जलभराव होने से आवागमन भी प्रभावित हो गया है। रविवार को ग्रामीणों के मुताबिक बेहता नाले का पानी कल्लू प्रसाद, परमेश्वर, प्यारेलाल, रामचंद्र, राम स्वरूप, शिवकुमार, गिरीश, जगदीश, रामदास और रामखेलावन समेत कई ग्रामीणों के घरों में घुस गया। 

कल्लू प्रसाद के घर के अंदर करीब ढाई फीट तक पानी भर गया। अचानक घरों में पानी घुसने से परिवारों को घरेलू सामान और जरूरी वस्तुओं को सुरक्षित रखने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बारिश के कारण गांव में आने-जाने वाले रास्ते भी पानी में डूब गए हैं। इससे ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने और जरूरी काम के लिए आवागमन करने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने बताया कि बेहता नाले का पानी आसपास के खेतों में भी फैल गया है। 

कई जगह खेत जलमग्न होने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को बारिश और जलभराव के चलते आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो नाले का जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे गांव में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, रास्तों से पानी हटवाने और प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें