स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

महिला की मौत पर परिवार में कोहराम - पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को, अज्ञात वाहन की तलाश तेज

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गोला-मोहम्मदी मार्ग पर लखा गुरुद्वारे के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के टुरमुकी गांव निवासी गुलजार बेग (29) पुत्र इरशाद बेग अपनी पत्नी सीमा बानो (27) के साथ मोहम्मदी के बसखेड़ा गांव स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे।

 आज सुबह करीब 11 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर हरदोई जा रहे थे। जैसे ही वे लखा गुरुद्वारे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मोहम्मदी पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सीमा बानो को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुलजार बेग की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका की मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 

परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतका के पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें