स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

बृजेश सिंह ने किया रामनन्दन सिंह व सोनापति देवी के प्रतिमा का अनावरण

बृजेश सिंह ने किया रामनन्दन सिंह व सोनापति देवी के प्रतिमा का अनावरण

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

सिकरारा  थाना क्षेत्र के  सीहीपुर स्थित सोनानन्दन नीलदीप एकेडमी स्कूल परिसर में विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह के पिता रामनन्दन सिंह व माता सोनापति देवी के प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनावरण हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोहा। विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान भी हुआ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि माता-पिता की मूर्ति स्थापित कर उनकी स्मृतियों को संजोना भारतीय संस्कृति का सर्वोच्च उदाहरण है। यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है। उनकी सेवा, सम्मान और स्मृतियों को संजोना ही हमारी असली परंपरा है। आज के भौतिकवादी युग में इस तरह का आयोजन समाज को नई दिशा देता है और युवा पीढ़ी को अपने जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है। मुझे खुशी है कि मैं इस अनूठी और संस्कारवान मुहिम का हिस्सा बना।  विशिष्ट अतिथि बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि अपने माता-पिता के नाम पर मूर्ति स्थापित करके प्रदीप सिंह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगे। माता-पिता ही जीवन के प्रथम गुरु होते हैं, उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माता पिता के सम्मान में किया गया कोई भी कार्य समाज को संस्कार व कृतज्ञता का संदेश देता है। प्रधान ट्रस्टी व संचालक प्रदीप कुमार सिंह सफायर ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में माता पिता की प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य बच्चो और आने वाली पीढ़ी में अपने माता पिता औऱ पूर्वजो के प्रति आदर भाव जागृत करना है। 

मुख्य अतिथि ने मूर्तियों का अनावरण करने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। विद्यालय के संचालक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, शशि मोहम सिंह क्षेम, प्रमुख विनय सिंह, सजल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, दुष्यंत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन दीपक सिंह, रितुराज सिंह, शशि प्रकाश सिंह, मनोज सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन दीपक सिंह व आभार प्रधानाचार्य डा. राज सिंह व उप प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें