स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, रामायण थीम से सजेंगे प्रमुख मार्ग; पुष्पक विमान से फ्लोटर्स तक होंगे खास आकर्षण

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, रामायण थीम से सजेंगे प्रमुख मार्ग; पुष्पक विमान से फ्लोटर्स तक होंगे खास आकर्षण

लखनऊ/अयोध्या, 7 अक्टूबर। दीपों की रोशनी से जगमगाने वाली अयोध्या इस बार सिर्फ दीपों से नहीं, बल्कि रामायण की कथाओं, कलात्मक स्थापनाओं और भव्य सजावट से भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करेगी। दीपोत्सव-2026 के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रमुख प्रवेश मार्गों से लेकर धर्म पथ, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट तक रामायण थीम पर आधारित सजावट देखने को मिलेगी।

दीपोत्सव-2026 का आयोजन 6 से 8 नवंबर तक होगा, जबकि 7 नवंबर को मुख्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए शहर के करीब 10 प्रमुख स्थानों पर थीम आधारित वे-फाइंडर लगाए जाएंगे। इनका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रमुख आयोजन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा देना भी होगा।

रामकथा पार्क और राम की पैड़ी पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

दीपोत्सव में आने वाले लोगों के लिए रामकथा पार्क और राम की पैड़ी पर 10-10 आकर्षक सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। प्रत्येक सेल्फी प्वाइंट की थीम, डिजाइन और निर्माण शैली अलग होगी। इन इंस्टॉलेशन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और दीपोत्सव की झलक को आधुनिक कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

लता मंगेशकर चौक से राम की पैड़ी तक भी आकर्षक आर्ट इंस्टॉलेशन तैयार किए जाएंगे। त्रि-आयामी कलाकृतियां इस पूरे मार्ग को अलग दृश्य पहचान देने का काम करेंगी।

10 भव्य द्वार देंगे रामायण की झलक

अयोध्या के प्रमुख प्रवेश मार्गों और धर्म पथ पर रामायण थीम पर 10 भव्य द्वार तैयार किए जाएंगे। लखनऊ, सुल्तानपुर और रायबरेली की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को इन मार्गों पर अलग-अलग डिजाइन और सजावट वाले गेट नजर आएंगे।

हर प्रवेश द्वार को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक प्रतीकों और रामायण के प्रसंगों से जोड़ा जाएगा। रोशनी और थीम आधारित सजावट के जरिए अयोध्या में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को दीपोत्सव की भव्यता का अनुभव कराने की तैयारी है।

पुष्पक विमान और राम दरबार होंगे खास आकर्षण

राम की पैड़ी के निकट पुष्पक विमान थीम पर रोडसाइड इंस्टॉलेशन तैयार किया जाएगा। इसके अलावा रामायण की कथा को जीवंत करने के लिए राम रथ और झांकी भी बनाई जाएगी। राम की पैड़ी के पास राम दरबार की भव्य प्रस्तुति होगी।

रामकथा पार्क के समीप हेलीपैड क्षेत्र में भरत मिलाप मंच और पाथवे विकसित किया जाएगा। सरयू और राम की पैड़ी पर आकर्षक फ्लोटर्स भी लगाए जाएंगे, जो दीपोत्सव की सजावट में एक अलग दृश्य प्रभाव जोड़ेंगे।

नए कलेवर में नजर आएगा रामकथा मंच

रामकथा पार्क के स्थायी मंच को भी नए स्वरूप में सजाया जाएगा। यहां एलईडी स्क्रीन, ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था, थीम आधारित रंगीन कपड़ों, पुष्प सज्जा और रंगोली का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रवेश और निकास के लिए सजावटी द्वार बनाए जाएंगे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दीपोत्सव-2026 में अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि रामायण के विभिन्न कांडों और प्रसंगों पर आधारित स्थापनाएं तैयार की जा रही हैं। इनमें प्रमुख प्रसंगों को सरल भाषा में एक-एक पंक्ति के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें