मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय जूडो टीम में अस्मिता डे का चयन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे का चयन आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय जूडो टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित होगी। अस्मिता…

साझा करें WhatsAppFacebookX
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय जूडो टीम में अस्मिता डे का चयन
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय जूडो टीम में अस्मिता डे का चयन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे का चयन आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय जूडो टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित होगी। अस्मिता भारत की ओर से 48 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

20 सदस्यीय भारतीय जूडो दल 28 जुलाई को दिल्ली से ग्लासगो के लिए रवाना होगा। प्रतियोगिता के कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई को खिलाड़ियों का वजन (वेट-इन) होगा, जबकि 31 जुलाई को अस्मिता डे अपने मुकाबलों में उतरेंगी।

यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने विश्वास जताया कि अस्मिता डे प्रदेश और देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगी। उन्होंने बताया कि अस्मिता इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए पदक जीत चुकी हैं।

अस्मिता के चयन पर यूपी जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।