स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

अकबर रिजवी के अर्धशतक से एकलव्य स्पोर्ट्स की एक विकेट से राेमांचक जीत

प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

अकबर रिजवी के अर्धशतक से एकलव्य स्पोर्ट्स की एक विकेट से राेमांचक जीत
अकबर रिजवी के शानदार अर्धशतक

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अकबर रिजवी के शानदार अर्धशतक और कुशाग्र अग्रवाल की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से एकलव्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी ने प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में सेज क्रिकेट अकादमी सीनियर को एक विकेट से हरा दिया।

मैच द सेंचुरी स्टेडियम (R-7) में खेला गया। टॉस जीतकर एकलव्य स्पोर्ट्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए सेज क्रिकेट अकादमी सीनियर की टीम 27 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सेज की ओर से सुरेन्द्र सिंह ने शानदार 57 रन (67 गेंद, 6 चौके) की पारी खेली। एकलव्य की ओर से शिवा यादव, मो. कामिल और मिवान सिंह ने 2-2 विकेट लिए।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य स्पोर्ट्स की शुरुआत अच्छी रही। मैन ऑफ द मैच अकबर रिजवी ने 39 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। एक समय एकलव्य का स्कोर 135/9 हो गया था, लेकिन कुशाग्र अग्रवाल (16* नाबाद) ने धैर्य से खेलते हुए टीम को 28.5 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाकर जीत दिला दी। सेज की ओर से आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट और कप्तान रितिक राठौर ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, पर टीम को जीत नहीं दिला सके।मैच में अंपायरिंग गिरजेश यादव ने की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें