स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
SIR विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषीनारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंताधान के खेत में तीन हाथियों के शव मिलने से हड़कंप, करंट लगने की आशंका; दो हाथी के बच्चे भी शामिलइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब : जितिन प्रसादसीएम योगी आज PWD विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, सड़कों की मरम्मत और बजट पर होगी चर्चानेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहेभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमSIR विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषीनारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंताधान के खेत में तीन हाथियों के शव मिलने से हड़कंप, करंट लगने की आशंका; दो हाथी के बच्चे भी शामिलइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब : जितिन प्रसादसीएम योगी आज PWD विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, सड़कों की मरम्मत और बजट पर होगी चर्चानेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहेभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

गोरखपुर की घटना पर अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश, महाराजगंज बार ने मनाया विरोध दिवस

गोरखपुर की घटना पर अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश, महाराजगंज बार ने मनाया विरोध दिवस

महराजगंज। गोरखपुर जनपद में पुलिस सिपाही द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, महाराजगंज ने “विरोध दिवस” मनाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा एवं महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित आमसभा में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।सभा के उपरांत अधिवक्ताओं ने महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषी को शीघ्र कठोरतम दंड दिलाया जाए। साथ ही घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषी तथा उसके सहयोगियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं आवश्यक शासकीय सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग की। इसके अलावा पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी विभागीय कार्रवाई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि यदि इस संवेदनशील प्रकरण में त्वरित न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो बार एसोसिएशन भविष्य में और व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, वशिष्ठ मिश्रा, संतोष पटेल, वकील प्रजापति, सत्यप्रकाश सिंह, अनुप सिंह, माहताब, सत्याशीष पाण्डेय, फिरोज अहमद, सुरेन्द्र सिंह गांधी, रंजीत गुप्ता, रामजी त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, अखिलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें