स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

अधिवक्ता के मकान में लगी आग ,धुएं में घिरे मासूम बच्चे को स्थानीय लोगों ने बचाया

दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

अधिवक्ता के मकान में लगी आग ,धुएं में घिरे मासूम बच्चे को स्थानीय लोगों ने बचाया

तेलीबाग के सैनिक नगर में भूतल और पहली मंजिल पर रखा घरेलू सामान जला

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग स्थित सैनिक नगर के आम्रपाली विहार में मंगलवार सुबह एक अधिवक्ता के मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के भूतल और प्रथम तल पर रखे घरेलू सामान में फैल गई। इस दौरान पहली मंजिल पर मौजूद करीब 12 वर्षीय बच्चाधुएं से घिर गया। गनीमत रही कि दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने अग्निशमन कार्य करते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 10:11 बजे फायर स्टेशन पीजीआई के वॉच रूम के सीयूजी नंबर पर आग लगने की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि तेलीबाग के सैनिक नगर स्थित आम्रपाली विहार के एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही एफएसओ पीजीआई के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि मकान के भूतल और प्रथम तल पर रखे घरेलू सामान में आग लगी हुई थी। इसके बाद फायर यूनिट ने अग्निशमन कार्य शुरू किया। 

दमकल कर्मियों की कार्रवाई के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।आग लगने के दौरान मकान की पहली मंजिल पर करीब 12 वर्षीय बच्चा धुएं से घिर गया था। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।फायर विभाग के मुताबिक, आग मकान नंबर 39, आम्रपाली विहार, सैनिक नगर निवासी अधिवक्ता शशि भूषण मिश्रा के घर में लगी थी। आग से मकान में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें