स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोग

नगर पंचायत के कार्यों में व्यवधान डालने का आरोप, भड़के भाजपा अध्यक्ष सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलक्ट्रेट

नगर पंचायत के कार्यों में व्यवधान डालने का आरोप, भड़के भाजपा अध्यक्ष सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलक्ट्रेट

पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवा पकड़िया के कार्यों में व्यवधान डालने समेत अन्य मामलों को लेकर नाराज चेयरमैन सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।

नगर पंचायत पकड़िया नौगवां की भाजपा अध्यक्ष संदीप कौर हजारों समर्थकों के साथ सोमवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंची । यहां डीएम कार्यालय में डीएम के न मिलने पर एडीएम न्यायिक प्रियंका यादव और सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर पहुंचे। चेयरमैन समर्थक डीएम से मिलने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद अफसरों ने डीएम से वार्ता की। डीएम ने गांधी सभागार में मिलने के लिए बुलाया। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्व और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर स्वयं को प्रभावशाली बताने का प्रयास करते हैं।

उनके अनुसार ऐसे लोग लंबे समय से नगर पंचायत के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे विकास कार्यों और योजनाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से अवैध वसूली का प्रयास किए जाने और धमकी देने संबंधी शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लाभार्थियों से धनराशि की मांग की गई और इंकार करने पर उनके विरुद्ध शिकायतें करने व आवास स्वीकृति रद्द कराने की धमकी दी गई। इससे लाभार्थियों में भय और असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है और योजना के प्रति नकारात्मक माहौल बन रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोग स्वयं या अपने सहयोगियों के माध्यम से लगातार विभिन्न विभागों और अधिकारियों को शिकायतें भेजते रहते हैं। इनमें से कई शिकायतें तथ्यहीन होने का दावा करते हुए कहा गया है कि इनका उद्देश्य केवल प्रशासनिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करना और जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करना है। आरोप है कि बीते तीन वर्षों में भी इन व्यक्तियों से संबंधित कई शिकायतों की जांच विभिन्न स्तरों पर कराई जा चुकी है, लेकिन किसी भी जांच में नगर पंचायत व उसके अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता सिद्ध नहीं हुई।

इसके बावजूद लगातार शिकायतें किए जाने से प्रशासनिक संसाधनों और समय की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। अध्यक्ष ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली और धमकी दिए जाने के आरोपों की गहन जांच कराई जाए। डीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, इसके बाद अध्यक्ष समर्थकों के साथ लौट गई। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष सिंह संधू,कपिल श्रीवास्तव, सुनील पासवान, मोहित पासवान,मुकीम शाह, दीपक पांडेय, मनोज कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, अमर गिरी, मिंटू सेक्सना समेत काफ़ी संख्या में लोग शामिल रहें।

 

अदनान खान

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें