स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचयूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसेवा संकल्प अभियान में राशन कार्ड मौके पर वितरितरामलीला परंपरा को मिलेगा अपना स्थायी मंचसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचयूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसेवा संकल्प अभियान में राशन कार्ड मौके पर वितरितरामलीला परंपरा को मिलेगा अपना स्थायी मंच

अब बच्चों में क्षयरोग की पहचान के लिए विशेषज्ञ करेंगे जांच

अब बच्चों में क्षयरोग की पहचान के लिए विशेषज्ञ करेंगे जांच

  •  डॉ. नरेंद्र मित्तल ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों के नमूने लेने का दिया प्रशिक्षण

कविता। फरीदाबाद
देशभर में चलाए जा रहे क्षयरोग उन्मूलन अभियान के बावजूद बच्चों में क्षयरोग की पहचान एक चुनौती बनी हुई है। बच्चों से बलगम का नमूना लेना कठिन होने के कारण कई बार बीमारी की समय पर पुष्टि नहीं हो पाती। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब प्रदेशभर के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों में क्षयरोग की जांच के लिए नमूने लेने की विशेष प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


इसी कड़ी में जिला नागरिक अस्पताल परिसर स्थित जिला क्षयरोग कार्यालय में सोनीपत से आए राज्य स्तरीय बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मित्तल ने चिकित्सकों और क्षयरोग से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बच्चों में क्षयरोग के लक्षणों की पहचान, नमूना लेने की प्रक्रिया और जांच के लिए उसे सही तरीके से भेजने की जानकारी दी।


डॉ. नरेंद्र मित्तल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य चिकित्सकों को बच्चों में क्षयरोग की पहचान के लिए आवश्यक जानकारी देना और उन्हें इस दिशा में बेहतर तरीके से काम करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2030 तक क्षयरोग को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बच्चों में होने वाले क्षयरोग की समय पर पहचान बेहद जरूरी है।


डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य साझेदार संस्था के सहयोग से चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों के नमूने लेने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में क्षयरोग के लक्षण कई बार स्पष्ट नहीं होते, इसलिए चिकित्सकों को इसकी पहचान और जांच की प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. नरेंद्र मित्तल, सुखविंदर सिंह, सुभाष गहलोत और साधना सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें