स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

आवारा सांड से टकराकर डाला पलटा, डेढ़ लाख का सामान चकनाचूर

आवारा सांड से टकराकर डाला पलटा, डेढ़ लाख का सामान चकनाचूर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। हरदोई हाईवे पर भतोइया गांव के पास गुरुवार शाम अचानक सामने आए आवारा सांड से टकराकर छोटा हाथी डाला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डाले में लदे कांच और चीनी मिट्टी के बर्तन सड़क पर गिरकर चकनाचूर हो गए। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। संडीला निवासी चालक सफी गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे छोटा हाथी डाला में कांच और चीनी मिट्टी के बर्तन लादकर काकोरी मेले में जा रहा था। डाले में कई गत्तों में विभिन्न प्रकार के बर्तन भरे हुए थे। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोइया गांव स्थित पुलिस पिकेट के पास अचानक सड़क पर आवारा सांड आ गया।

 उसे बचाने के प्रयास में डाला सांड से टकराकर पलट गया। इससे उसमें लदा पूरा सामान सड़क पर बिखर गया और अधिकांश बर्तन टूट गए। हादसे में चालक सफी के हाथ में चोट आई। वहीं क्लीनर हुजैफा और 10 वर्षीय नफीस को भी मामूली चोटें आईं। तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। सामान मालिक बांगरमऊ, उन्नाव निवासी रईस और मुख्तार ने बताया कि संडीला से माल लेकर काकोरी जा रहे थे। हादसे में कांच और चीनी मिट्टी के अधिकांश बर्तन टूट गए हैं। उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की बात कही। गनीमत रही कि हादसे के समय डाले के पीछे कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें