स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

आइए बैठिए छोड़ देता हूं कहकर महिला को छेड़ना पड़ा भारी

आइए बैठिए छोड़ देता हूं कहकर महिला को छेड़ना पड़ा भारी

  • पुलिस लिखी सफेद फ्रांक्स कार से बार-बार रोककर महिला अधिवक्ता को परेशान करने का आरोप
  • पुलिस ने घर के पास से आरोपी को किया गिरफ़्तार,कार भी बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर पूर्वी ज़ोन की थाना गाजीपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला अधिवक्ता का जबरदस्ती पीछा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान मो. तालिब (28) पुत्र हुसैन मुज्तबा, निवासी ग्राम रसूलपुर शादात, थाना इंदिरानगर, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी फ्रांक्स कार संख्या (यूपी32 पीजे 4994) भी बरामद कर ली। इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी गाज़ीपुर अतुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब सात बजे एक महिला पॉलीटेक्निक से कमता की ओर पैदल जा रही थी। 

बताया गया कि इसी दौरान एक व्यक्ति सफेद फ्रांक्स कार से महिला अधिवक्ता का पीछा करने लगा। महिला के पास कार रोककर उसे बैठने और छोड़ने की बात कहने लगा। महिला ने स्पष्ट रूप से मना करने के बावजूद आरोपी ने कथित तौर पर बार-बार कार उसके पास लाकर रोकने और पीछा करने का सिलसिला लगातार जारी रखा गया। लगातार पीछा किए जाने से महिला भयभीत हो गई। जिसने 27 सितंबर को गाजीपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

महिला संबंधी अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए गाजीपुर पुलिस ने तत्काल सफेद फ्रांक्स कार और उसके चालक की तलाश शुरू की। पुलिस की जांच में कार के स्वामी और चालक की पहचान मो. तालिब के रूप में हुई।इसके बाद पुलिस टीम उसके पते पर पहुंची, जहां आरोपी घटना में प्रयुक्त कार के साथ घर के पास मौजूद मिला जिस पर बताया जा रहा है पुलिस लिखा है। पुलिस ने आरोपी और कार को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी गाज़ीपुर के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों और जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें